थाना घनसाली क्षेत्र अंतर्गत चारधाम यात्रा के दृष्टिगत चमियाला बाज़ार का हटाया गया अतिक्रमण 34 लोगों का किया गया चालान ।

टिहरी | जनपद टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे । जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना घनसाली पुलिस द्वारा चमियाला बाज़ार में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने व मोटरसाइकिल/ वाहनों को बेतरतीब खड़ा ना करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई | जिन दुकानों के बाहर सामान रखा पाया गया उनके विरुद्ध अभियान चलाते हुए सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया । तथा सड़क किनारे फल सब्जी लगाने वाले व अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में 8 चालान तथा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े 10 वाहनों का चालान व 16 वाहनों का चस्पाँ चालान किया गया जिसमें तहसील प्रशासन,नगर पंचायत व पुलिस बल मौजूद रहा । उपरोक्तानुसार अतिक्रमण हटाने सम्बन्धित अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *