टिहरी | जोधराम जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली नई टिहरी का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया | सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक को थाने पर सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, हवालात , भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी तथा अधि/कर्म0 गणों से शस्त्र कवायत करा कर शस्त्र कुशलता का जायजा लिया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई।
सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान किया गया एवं रखरखाव को चेक किया गया।
इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्याएं पूछी गयी । सभी कर्म0गणो से बीट के संबंध मे जानकारी करते हुए सम्मन व नोटिस तामील हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त CLG मेंबर एवं ग्राम प्रहरीयों की मीटिंग ली गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत क्षेत्र मे गस्त व चैकिंग की कार्रवाई करने व सतर्क दृष्टि रखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व धनतेरस,दीपावली व भैयादूज के त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी व समस्त चौकी प्रभारियो व उप निरीक्षक गणो को दिशा-निर्देश निर्देश दिए गए ।
















Leave a Reply