टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी टिहरी के दिशा निर्देशन में समय दो ढाई बजे में चंबा पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर एक और कड़ा प्रहार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल को नशामुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में चंबा पुलिस द्वारा प्रातः समय ढाई बजे ऋषिकेश रोड थान के पास से मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के दो नशा तस्कर 1. धर्मवीर पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम गढ़ी उजालेखान थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा से 405 ग्राम अवैध चरस एवं 2. राजबीर सिंह पुत्र हरि सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी उपरोक्त से 350 ग्राम अवैध चरस कुल 755 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ थाना हाजा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. *प्रारंभिक जांच में अभियुक्त धर्मवीर उपरोक्त पूर्व में भी उत्तरकाशी से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है अभियुक्तगणों द्वारा उक्त अवैध चरस कहां से लाई जा रही थी कहां बेचने ले जा रहे थे की जांच कर संबंधित के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी. अभियुक्तगणों को समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
बरामद माल का विवरण
कुल बरामद चरस- 755ग्राम
नाम पता अभियुक्त
1. धर्मवीर सिंह पुत्र जिले सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गढ़ी उजाले खा थाना सदर गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा।
2. राजबीर पुत्र हरि सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी उपरोक्त
















Leave a Reply