टिहरी | टिहरी पुलिस ने अन्य विभागों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर काटे 25 वाहनों के चालान । चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसके दृष्टिगत शासन से कार्यवाही करने के निर्देश जारी हुए हैं उसी क्रम में टिहरी में आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी गढ़वाल, महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अतिक्रमण एवं नो पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
चारधाम के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में चलाया जाएगा अभियान
आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत चंबा थाना पुलिस, नगर पालिका और राजस्व प्रशासन की टीम ने चम्बा नगर में संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण एवं नो पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 25 वाहनों का चालान किए गए । एवं सभी कस्बा व्यापारी एवं नगर वासियों से अपील की गई कोई भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेगा ना ही नौ- पार्किंग में वाहन खड़ी करेंगे.. आगे भी संपूर्ण जनपद टिहरी गढ़वाल में इसी प्रकार की संयुक्त कार्यवाही जारी रहेगी ।
















Leave a Reply