टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा जनपद टिहरी को नशामुक्त करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान को सफल बनाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चम्बा महोदया के निकट निर्देशन मे SOG टिहरी व थत्यूड की संयुक्त टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त जितेंद्र सिंह पुत्र स्व0 दिलाराम सिंह नि0 लक्कड़घाट श्यामपुर कम्फर्ट इन बिल्डिंग होटल के पास थाना ॠषिकेश जनपद देहरादून को अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये चौकी धनोल्टी क्षेत्रांतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
जितेंद्र सिंह पुत्र स्व0 दिलाराम सिंह नि0 लक्कड़घाट श्यामपुर कम्फर्ट इन बिल्डिंग होटल के पास थाना ॠषिकेश जनपद देहरादून
उम्र 28 वर्ष
बरामदगी विवरण
1- 5.90 ग्राम स्मैक
















Leave a Reply