छाम पुलिस ने जनपद उत्तरकाशी के धरासू बॉर्डर क्षेत्र में अवैध अफीम पोस्त की खेती को नष्ट किया ।

टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के वर्ष 2025 के अंत तक देवभूमि को नशा मुक्ति करने के लक्ष्य के अंतर्गत उत्तरकाशी सीमांत क्षेत्र में अवैध अफीम पोस्त की खेती नष्ट करने के लिए आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण में थाना छाम पुलिस द्वारा जनपद उत्तरकाशी के सीमांत थाने धरासू की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त सीमांत गांव में अफीम पोस्त की अवैध खेती की तलाश में कांबिंग की गई । जिसमें जनपद उत्तरकाशी के सिरा गांव में लगभग 24 नाली अवैध अफीम पोस्त की खेती होना पाया गया जिसे मौके पर नष्ट किया गया ।तत्पश्चात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटी मेंहरूकी में ग्रामीणों के साथ मीटिंग की गई तथा उत्तराखंड नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरुक करते हुए अवैध अफीम पोस्त एवं भांग की खेती नहीं करने के लिए बताया गया | साथ ही साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा ,महिला एवं बाल अपराधों के संबंध में भी जागरूक किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *