टिहरी | रात्रि को कस्बा घनसाली में आनंद मोबाइल गैलरी फोन की दुकान में चोरी की वारदात होने के पर वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग अन्तर्गत धारा 305(ए),331(डी) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था | घटना को गंभीरता से लेते हुए आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा थाना प्रभारी घनसाली को शीघ्र घटना के अनावरण के निर्देश दिए गए थे । घनसाली पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में माल व अभियुक्त की तलाश /गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । जिसके क्रम में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा CCTV फ़ुटेज , पूर्व चोरों से पूछताछ कर जानकारी जुटायी गई अथक प्रयास करते हुए | अभियुक्त महावीर सिंह को चोरी के पांचों मोबाईल फोन के साथ चिरबटिया, घनसाली रुद्रप्रयाग बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त पूर्व में भी माह अगस्त 2024 में मोबाइल शॉप में चोरी के जुर्म में थाना राजपुर जनपद देहरादून से जेल जा चुका है । जिसका आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
नाम व पता अभियुक्तः
महावीर सिंह रावत पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम पुण्डोली, थाना घनसाली टिहरी गढवाल ।
बरामद मोबाईल फोन का विवरण-
1- REALMiC63-5g,
2- REALMi-C61,
3- NARZO 5g C65,
4- POCO M6-5g,
5- POCO-C61,
















Leave a Reply