कैम्पटी पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

टिहरी | उत्तराखंड राज्य को वर्ष 2025 के अंत तक नशा मुक्त करने के संकल्प को लेकर टिहरी पुलिस दृढ़ संकल्पित है । इसी क्रम में आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण नैनबाग में सियोगी गाँव के ऊपर बणगाँव सुरांशु गाँव जाने वाले तिराहे के पास अभियुक्त सूरजपाल सिंह रावत पुत्र स्व0 जगत सिंह रावत निवासी ग्राम टटोर नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 50 वर्ष को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की केन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैंपटी पर मु0अ0सं0- 37/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनिमय बनाम सूरजपाल सिंह रावत पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त – सूरजपाल सिंह रावत पुत्र स्व0 जगत सिंह रावत निवासी ग्राम टटोर नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 50 वर्ष.

बरामदा माल का विवरण- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *