टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार चार धाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ टीम कोटी कॉलोनी से हेड कांस्टेबल मनोज चौहान,कांस्टेबल अमी चंद, कांस्टेबल सागर सजवान,कांस्टेबल नवीन पोखरियाल थाना छाम पर उपस्थित आए तथा आपदा उपकरणों के संबंध में जानकारी दी गई तथा आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें थाना छाम पर मौजूद थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह, उप निरीक्षक दीपक रावत,अपर उप निरीक्षक जुगल किशोर भट्ट, अपर उप निरीक्षक शिव शंकर उनियाल, व अन्य थाना पर मौजूद समस्त कर्मचारी गणों द्वारा प्रति भाग लिया गया । आगामी चार धाम यात्रा के लिए टिहरी पुलिस तैयारी में लगातार जुटी हुई है ।
आगामी चार धाम यात्रा के मध्य नजर एसडीआरएफ टीम कोटी कॉलोनी द्वारा थाना छाम पर समस्त फोर्स को आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण दिया गया |
















Leave a Reply