टिहरी | कैम्पटी पुलिस द्वारा सरदार सिंह रावत रा0इ0का0 नैनबाग में छात्र/छात्राओं व स्कूली स्टॉफ को यातायात नियमों के पालन, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध, बाल अपराध के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी । दूसरी ओर घनसाली पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कालेज लाटा चमियाला मैं छात्राओं (बालिकाओं) को सिखाया *self Defence Tehniques । जबकि थाना मुनि की रेती पुलिस ने MIT कॉलेज ढालवाला में साइबर क्राइम, महिला अपराध एवं यातायात नियमों पर आयोजित की प्रतियोगिता । और विजेताओं को किया पुरस्कृत । इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राएं व 25 शिक्षक गण व अन्य लोग मौजूद रहे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद स्तर पर बालिकाओं/महिलाओं को Self Defrnce Tehniques सिखाए जाने और महिला अपराधों के बारे में जानकारी देने के संबंध बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं जाने हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षक में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज लाटा चमियाला में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं कैम्पटी पुलिस द्वारा सरदार सिंह रावत रा0इ0का0 नैनबाग में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें निर्देशानुसार छात्राओं/बालिकाओं को self Defence Tehniques के बारे में जानकारी दी गई व आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही छात्राओं/बालिकाओं को महिला अपराधों के बारे में जानकारी दी गई । मुनिकी रेती पुलिस ने ढालवाला MIT कॉलेज में साइबर अपराध, यातायात नियमों एवं महिला अपराधों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।
SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्थ थाना प्रभारियों को जनजागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था |
















Leave a Reply