गंगा के बीच टापू में फंसे 10 यात्रियों के लिए देवदूत बनी हरिद्वार पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | अलग अलग राज्यों से हरिद्वार घूमने आए 10 यात्री अग्रसेन घाट रोडी बेल वाला क्षेत्र में गंगा में पानी कम होने के चलते टापू पर पहुँच गए थे।अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से सभी यात्री टापू पर फंस गए । जिस सूचना पर जल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बोट के माध्यम से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया । जल पुलिस की त्वरित कार्यवाही को देखते हुए स्थानीय लोगों व बचाए गए व्यक्तियों द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई ।

रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों का विवरण
1- गंगाधर पुत्र रामस्वरूप उम्र 45 वर्ष पता हैदराबाद तेलंगाना
2-लियोन डेविड पुत्र सरेनली डेविड उम्र 57 वर्ष ,पता तिरुवंतपुरम केरल
3-भगवान सिंह पुत्र रचपाल उम्र 18 वर्ष, पता कैलकी जिला संभल उत्तर प्रदेश
4-दिवाकर पुत्र महेश चंद्र उम्र 17 वर्ष पता डाल गडिया ओखलकांडा
5-जगदीश पुत्र रूप सिंह उम्र 35 वर्ष पता खलथी भडैहिया जिला संभल उत्तर प्रदेश
6- विपिन पुत्र जगदीश उम्र 8 वर्ष पता उपरोक्त
7-विजनेश पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष पता कैलकी जिला संभल उत्तर प्रदेश
8- अखिलेश पुत्र राजपाल उम्र 22 वर्ष पता उपरोक्त
9- अक्षय पुत्र बलवान सिंह उमर 3 वर्ष पता सोनीपत हरियाणा
10-सागर पुत्र नरेश और उम्र 25 वर्ष पता सोनीपत हरियाणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *