हरिद्वार पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध स्मैक की तस्करी में धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 23.13 ग्राम अवैध स्मैक/मोटर साइकिल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को कड़ी कार्यवाई/आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त आदेश के क्रम में दौराने चैंकिंग आरोपी विरेंन्द्र कुमार पुत्र शेर सिंह को 23.13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ राजीव नगर गुरु नानक घाट के पास ज्वालापुर से मोटर साइकिल के साथ धर दबोचा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1-विरेंन्द्र कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी चामुंडा बस्ती गजरौला जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश
हाल निवासी-निकट आन्नंद धाम भूपतवाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
23.13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *