आमजन से बच्चों के भिक्षावृत्ति के ना कह शिक्षा के लिए मांगा सहयोग रुड़की में आयोजित जागरुकता रैली को मिला छात्रों का समर्थन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

हरिद्वार | प्रदेश भर में चलाए जा रहे एक महीने के ऑपरेशन मुक्ति अभियान (भिक्षा नहीं शिक्षा दें) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रयासरत A.H.T.U. टीम हरिद्वार ने ऑपरेशन मुक्ति के प्रचार–प्रसार व जागरूकता के दूसरे चरण में एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल के नेतृत्व में रुड़की शहर में बाल भिक्षावृत्ति के ख़िलाफ़ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।  रैली में B.S.M. इण्टर कॉलेज एवम् अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज रुड़की के N.C.C., N.S.S. के छात्रों व स्काउट गाइड द्वारा रैली माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया। आम जनता को यह संदेश दिया गया कि जो बच्चे कूड़ा बिनना/बाल श्रम/भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में मदद कर उत्तराखंड पुलिस की इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करे।  इस रैली में जनपद हरिद्वार की ऑपरेशन मुक्ति टीम के सभी सदस्य शामिल हैं इनके अतिरिक्त रुड़की की यातायात/सीपीयू शाखा द्वारा भी अपना अपना सहयोग दिया। प्रभारी कोतवाली रुड़की/गंगनहर /यातायात व एसपी देहात कार्यालय से सभी अधिकारी मौजूद रहे।। ऑपरेशन मुक्ति टीम के संदेश की जनता ने भी काफी सराहना की। इसके अतिरिक्त रैली में BSM इण्टर कालेज से प्रधानाचार्य अजय कौशिक NCC ऑफिसर कमल मिश्रा NSS ऑफिसर विशाल शर्मा स्काउट ऑफिसर जीतेश कुमार एवम् अटल उत्कृष्ट इण्टर कॉलेज से NSS ऑफिसर  दीपा कौशिक राम कुमार वर्मा पंकज बेंजवाल आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *