रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा कोतवाली मंगलौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों/ अभिलेख का बारीकी से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना, थाना कार्यालय, कर्मचारी बैरक, शस्त्रों की साफ-सफाई सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की स्थिति का जायजा लिया गया । निरीक्षण के समय सीओ मंगलौर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, सभी चौकी इंचार्ज एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । निरीक्षण उपरांत सभी कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई ।















Leave a Reply