10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ छाम पुलिस ने किया एक अभियुक्त को गिरफ्तार |

टिहरी  | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा देवभूमि को वर्ष 2025 के अंत तक नशा मुक्त प्रदेश प्रदेश बनाने का संकल्प को साकार करने के लिए जनपद टिहरी पुलिस दृढ़ संकल्पित है । आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में हर प्रकार के नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस लगातार कड़ा प्रहार कर रही है | इसी क्रम में अवैध शराब की बरामदगी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट प्रवेक्षण में थाना छाम पुलिस द्वारा अभियुक्त दयाल सिंह राणा पुत्र तेग़ सिंह राणा निवासी ग्राम पोखरी पट्टी नगुण थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । नाम पता अभियुक्त–दयाल सिंह राणा पुत्र तेग़ सिंह राणा निवासी ग्राम पोखरी पट्टी नगुण थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल । बरामदगी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *