अवैध तमंचे के साथ चढा एक व्यक्ति लक्सर पुलिस के हत्थे  |

रिपोर्ट – वंश शर्मा  

हरिद्वार  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देशों के अनुपालन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान चौकी सुल्तानपुर क्षेत्र से शाहरुख अली नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
शाहरुख अली पुत्र शमीम अली नि0 बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार उम्र- 29 वर्ष |
 पंजीकृत अभियोग
347/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट |
 बरामदगी
01 तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *