रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दौराने चैकिंग ग्राम सिकरोडा से ग्राम खेडी शिकोहपुर को जाने वाली सडक के पास आम का बाग से अभियुक्त बाबर पुत्र प्रवेज निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को बाइक से स्मैक तस्करी करते हुए 40 ग्राम स्मैक डिजिटल तराजू व मोबाइल के साथ दबोचा गया। मौके से फरार नशा तस्कर की तलाश जारी है। पूछताछ में अभि0 बाबर द्वारा बताया कि बरामद स्मैक उसके द्वारा भूरा पुत्र फुरकान निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर से खरीदी है जो उसके साथ बाइक पर बैठा था पुलिस को देख कर वो बाइक से कूद कर भाग गया।
नाम पता अभियुक्त
1- बाबर पुत्र प्रवेज निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार |
बरामदगी
1- 40 ग्राम अवैध स्मैक
2- 01 डिजिटिल तराजू
3- एक मोबाईल फोन विवो कम्पनी
4- तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पेलन्डर प्लस
वांछित अभि0
भूरा पुत्र फुरकान निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार |















Leave a Reply