उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल के निर्देशन मे नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में रात्रि में प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान सैंज गांव, जखोल रोड से अनुप रावत नामक 1 युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 115 ग्राम चरस बरामद की गयी। युवक द्वारा बताया गया कि वह चरस को आसपास गांव से खरीदकर अच्छे मुनाफे में बेचने की फिराक मे था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी मनेरी पुलिस द्वारा 1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार |

गिरफ्तार अभियुक्त- अनुप रावत पुत्र बचन सिंह रावत निवासी ग्राम हुर्री , भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।
बरामद माल- 1 किलो 115 ग्राम चरस (कीमत करीब 2.20 लाख रु0)














Leave a Reply