उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के नेतृत्व मे लगातार सफल बनाया जा रहा है, अवैध नशे के धन्धें में लिप्त लोगों की पुलिस एक के बाद एक की धर-पकड़ कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में देर सायं को थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला व बडकोट पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान नौगांव, सुनारा जाने वाला कच्चे रास्ते के पास से एक विधि विवाधित किशोर को अवैध चरस के साथ विधि पूर्ण संरक्षण में लिया गया। जिसके कब्जे से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की गयी। किशोर द्वारा बताया गया कि उसको यह चरस उसके मामा ने बेचने के लिए दी थी । उक्त मामले में पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।
बरामद माल- 1 किलो 6 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)















Leave a Reply