यातायात पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढाया यातायात नियमों का पाठ, जूनियर ट्रैफिक फोर्स का किया गठन ।

उत्तरकाशी | आम जनमानस व युवाओं में सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मन्दिर लक्षेश्वर, उत्तरकाशी में “सड़क सुरक्षा जनजागरुकता शिविर” आयोजित किया गया । जनजागरूकता शिविर में यातायात निरीक्षक नाथ द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, गुड सेमेरिटन व सड़क सुरक्षा की व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया गया। सभी को यातायात नियमों का पालन करने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने की आदि की जानकारी देकर सजग किया गया। छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक साइन व निर्देशों की जानकारी भी प्रदान की गयी । इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा स्कूल में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन भी किया गया जिसमें 50 कैडेटों का चयन कर उनको यातायात मुख्यालय उत्तराखण्ड की ओर से आवंठित टी-शर्टें भी वितरित की गयी । जूनियर ट्रैफिक फोर्स यातायात पुलिस के साथ ट्रैफिक के संचालन तथा जनता को ट्रैफिक नियमो के प्रति जागरुक करने में सहयोग का कार्य करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *