उत्तरकाशी | विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सभी थाना/कोतवाली पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को उनके अधिकारों, उनके कल्याण हेतु राज्य/केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं संवैधानिक अधिकारों में प्रचलित कानून, नियम व सुविधाओं आदि के बारे में जानकारियां दी गई । इस दौरान पुलिस द्वारा सभी से उनकी समस्याएं पूछकर उनके निस्तारण का अश्वासन दिया गया। सभी से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखने के साथ भारत की एकता अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने की अपील की गयी ।
विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों के साथ पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन |















Leave a Reply