उत्तरकाशी | सोशल मीडिया पर एक युवती की अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ्स वायरल करने के मामले में जुलाई 2024 में थाना पुरोला पर पुलिस द्वारा पीडिता की तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध 67 IT Act में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के आदेशानुसार मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है । उक्त मामले मे पुलिस द्वारा एक विधि विवादित किशोर को पूर्व में ही संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह दाखिल किया गया था। साक्ष्य संकलन व बयानों के आधार पर प्रकरण में धारा 67 IT Act की हटाकर धारा 376 IPC व 67(A) IT Act की बढोतरी की गयी । उक्त प्रकरण में बनासकांठा गुजरात निवासी एक अन्य अभियुक्त ठाकुर कीर्ति भाई वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा संभावित क्षेत्रों में दबिश दी गयी, अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था, श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरोला उत्तरकाशी महोदय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया, जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार द्वारा सीडीआर अवलोकन, लोकेशन एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये पुलिस टीम के साथ दबिश देकर अभियुक्त ठाकुर कीर्ति भाई को उसके निवास स्थान वरसडा थाना थरा जिला बनासकांठा गुजरात से गिरफ्तार किया गया । न्यायालय सिहोरी जिला बनासकांठा गुजरात से अभियुक्त का तीन दिन का ट्राजिट रिमाण्ड लिया गया अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त- ठाकुर कीर्ति भाई पुत्र रणछोड़ भाई निवासी वरसडा थाना थरा जिला बनासकांठा गुजरात















Leave a Reply