उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल देर रात्रि को थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम द्वारा स्थान तिलाडी बैण्ड पौन्टी पुल के पास से ममलेश रावत नाम के व्यक्ति को 219 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20 NDPS ACT की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त–ममलेश रावत पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी नाल्ड थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी उम्र-34 वर्ष।
बरामद माल – 219 ग्राम चरस















Leave a Reply