उत्तरकाशी । थाना हर्षिल पुलिस द्वारा स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल ट्रस्ट गंगोत्री के सौजन्य से जनपद उत्तरकाशी के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र हर्षिल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मेडिकल कैम्प मे स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के चिकित्सकों द्वारा स्थानीय लोगों व तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वस्थ शरीर व बीमारियों से बचाव हेतु उपयोगी परामर्श दिये गये। स्वास्थ्य शिविर मे हर्षिल, बगोरी, मुखवा, धराली आदि गांवो के 150 ग्रामीणों एवं तीर्थ यात्रियों द्वारा जांचे करवाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया ।
उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र हर्षिल मे लगाया गया निशुल्क मेडिकल कैम्प ।
















Leave a Reply