उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस को लगातार एक्टिव मोड पर रहने को कहा गया है। नशा तस्करों पर लगातार निगरानी तथा प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार व एसओजी प्रभारी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये बीती रात्री 12 बजे के लगभग रात्री चेकिंग के दौरान मनेरा बाईपास पर ऋषिराम स्कूल के पास से शुभम व विनोद नामक 2 युवकों को क्रमशः 4.73 ग्राम व 4.31 ग्राम (कुल 9.04 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों युवकों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इसमें अभियुक्त विनोद के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत है तथा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- शुभम पुत्र राजेन्द्र शाह, निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी, उम्र-28 वर्ष
2- विनोद लाल, पुत्र श्रीपती लाल, निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी, उम्र-36 वर्ष
बरामद माल- 9.04 ग्राम स्मैक (कीमत करीब – 90,000)
एस0पी0 उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया* कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। नशे के इस जहर को युवा पीढी में नही घुलने दिया जाएगा | वर्ष 2026 में अभी तक एनडीपीएस एक्ट के 9 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 12 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस व 9.04 ग्राम अवैध स्मैक अब तक बरामद की गयी है। 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है। नशे पर अंकुश हेतु उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार आगे भी जारी रहेगा ।















Leave a Reply