उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक पंवार के पर्यवेक्षण में कोतवाली उत्तरकाशी में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल के माध्यम से लगातार तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर प्रयास कर करीब 1.2 लाख कीमत के 07 मोबाइल फोन को बरामद किया गया
। बरामद मोबाइल फोन को कल 10 अप्रैल 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री दिनेश कुमार* द्वारा फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया। फोन स्वामियों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।
करीब 1.2 लाख कीमत खोये मोबाइल फोन बरामद कर कोतवाली पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों पर मुस्कान |















Leave a Reply