एसपी उत्तरकाशी द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग कर मानव तस्करी पर अंकुश हेतु लिये गये सुझाव चारधाम यात्रा-2026 के मध्यनजर बाल श्रम, भिक्षावृति व ह्युमन ट्रैफिंकिग की रोकथाम तथा संदिग्धों के सत्यापन के दिये निर्देश |

उत्तरकाशी | मानव व बच्चों की तस्करी से सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु बेहतर कार्ययोजना बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा मानव, महिला व बाल कल्याण से जुडे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मीटिंग की गयी, मीटिंग में उनके द्वारा मानव व बच्चों की तस्करी से सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा-परिचर्चा करते ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु एक बेहतर व प्रभावी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक सुझाव लिये गये। उनके द्वारा चारधाम यात्रा-2026 के मध्यनजर बाल श्रम, भिक्षावृति व ह्युमन ट्रैफिंकिग की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुये संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। ह्यूमन/चाइल्ड ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु सभी को साझी जिम्मेदारी निभाने तथा समाज को इस ओर जागरुक करने की हिदायत दी गयी । मीटिंग में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिक युनिट प्रभारी, प्रमोद उनियाल, निरीक्षक टीकम सिंह बिष्ट, उ0नि0 गीता(प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल) सहित सी0डब्ल्यू0सी0, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बाल संरक्षण केन्द्र श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्प लाईन आदि विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *