एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सरल व सुगम यात्रा हेतु दिये जरुरी निर्देश ।

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा-2026 को सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी हैं। दिनांक 5 व 6 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश द्वारा यमुनोत्री यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण कर यमुनोत्री हाइवे पर डामटा, नौगांव, बडकोट से जानकीचट्टी तक का स्थलीय निरीक्षण/ यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों, पुलिस चौकियों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया । पर्यटन पुलिस चौकियों, बैरियर्स, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने-खाने की व्यवस्थाओ तथा मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को चैक किया गया। विषम परस्थितियों के बीच यात्रा रुट पर तैनात होने वाले जवानों के ठहरने तथा रहने खाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये ।

दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने साथ यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड नियन्त्रण तथा यात्रा के सुरक्षित संचालन हेतु घोडे-खच्चर, डण्डी-कण्डी के रोटेशन सिस्टम के साथ जरुरत पडने पर वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की योजना पर जोर दिया गया। वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षात्मक उपाय तथा यात्रा से सम्बन्धित अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने के लिये यात्रा से जुडे विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की हिदायत दी गयी । दोबाटा बायोमैट्रिक केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन चैकिंग के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराने तथा लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को यात्रा सम्बन्धी जरुरी मार्गदर्शन करने के निर्देश दिये गये । यात्रा मार्ग पर पडने वाले होटल स्वामियों व कारोबारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर यात्रा के आपेक्षित सहयोग, यात्रियों से सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये । बाजार/कस्बा क्षेत्रों में वाहनों को अनावश्यक पार्क न होने देने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने तथा व्यापारियों को भारी वाहनों को रात्रि के समय में अनलोडिंग करवाने के सम्बन्ध में अवगत कराने हेतु बताया गया । यात्रा रुट के संकरे स्थानों पर यातायात के सुरक्षित व सुचारु आवागमन हेतु ठोस रणनीति पर काम करने के साथ ही सरल, सुगम यातायात व पार्किंग व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी । यात्राकाल में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु मन्दिर परिसर, यात्रा मार्ग तथा मुख्य-मुख्य पड़वों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, व0उ0नि0 रणवीर सिंह चौहान यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *