उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा 2026 के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन के दौरान आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही, राहत एवं बचाव हेतु *SDRF की टीम द्वारा पुलिस लाईन उत्तरकाशी में पुलिस जवानों को आपदा प्रबंधन, बचाव एवं रेस्क्यू से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण शिविर में SDRF की टीम के द्वारा सभी जवानों को आपातकालीन स्थिति, सडक दुर्घटनाओं, विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं में त्वरित कार्यवाही, आपदा के दौरान स्थिति से निपटने के साथ ही आपदा प्रबंधन उपकरणों /खोज एवं बचाव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। आपदा के समय उपकरणों के प्रयोग, प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर. एवं सेटेलाइट फोन के प्रशिक्षण के साथ लिफ्टिंग एण्ड मूविंग पैसेंट, रोप रेस्क्यू उपकरणों, स्टेचर बनाने की विधि(इम्प्रोवाइज़ मैथड), ब्लड कंट्रोल विधि का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया । आपदा प्रबन्धन के दौरान जरुरी सावधानियों, मौके की नजाकत (परिस्थिति की संवेदनशीलता) को समझकर, त्वरित निर्णय लेना, जोखिम को कम करने के लिए सटीक रणनीति, धैर्य, सुरक्षित स्थान की पहचान, रियल-टाइम डेटा का उपयोग और टीम वर्क की बेहद उपयोगी जानकारी दी गयी । *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा व आगमी मानसून सीजन के दौरान आपातकालीन स्थिति, दैवीय आपदाओं, सडक दुर्घटनाओं के समय आपदा तथा जान-माल के जोखिम के न्यूनीकरण हेतु पुलिस लाईन व प्रत्येक थाना कोतवाली पर नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों को आपदा-प्रबन्धन, राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध मे महत्पूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसके साथ जनता के वॉलेन्टिर/आपदा स्वयंसेवियों को चुनकर उन्हे भी प्राथमिक उपचार तथा रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चारधाम यात्रा का सुरक्षित, व्यवस्थित तथा सुगम संचालन करवाना हमारी प्रथमिकता है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं ।
SDRF की टीम द्वारा पुलिस जवानों को दिया गया आपदा-प्रबन्धन, रेस्क्यू एवं बचाव का प्रशिक्षण ।
















Leave a Reply