यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी |

उत्तरकाशी । सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है, यातायात पुलिस टीम द्वारा कल देर सायं को हेल्कोमीटर के साथ वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गयी। चैकिंग के दौरान टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। वाहनों चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने एवं दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गयी साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों पर रिप्लेकर लगाये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *