SHO कोतवाली द्वारा ली गयी होटल, रेस्टोरेन्ट स्वामी/संचालकों की मीटिंग आगामी चार धाम यात्रा के दौरान सुगम यातायात व यात्रा व्यवस्थाओं पर किया मंथन ।

उत्तरकाशी । चारधाम यात्रा-2026 के प्रारम्भ होने में अल्प समय को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस सरल, सुगम तथा व्यवस्थित यात्रा हेतु लगातार तैयारियों में जुटी है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, दिनेश कुमार द्वारा उत्तरकाशी के स्थानीय होटल, रेस्टोरेन्ट, ढ़ाबा तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों एवं संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आगामी चारधाम यात्रा 2026 के दौरान सरल, सुगम व व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन के साथ यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी । SHO कोतवाली द्वारा सभी से यात्रा तथा यातायात व्यवस्थाओं में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुये यात्रा को सकुशल एवं भव्य तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, आस-पास साफ-सफाई रखने, अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी मादक पदार्थों के सेवन करने वालों को प्रतिबन्धित करने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने तथा हाइवे/रोड किनारे अनावश्यक अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी। सुरक्षा की दृष्टि से होटल एवं रेस्टोरेंट पर ठहरने वाले तीर्थयात्रियों का रिकार्ड, रजिस्टर, आईडी कार्ड आदि के विवरण के साथ अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील दशा में रखने हेतु बताया गया। आपसी समन्वय हेतु पुलिस/कोतवाली के जरुरी सम्पर्क नंबर साझा किये गये । इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को वर्तमान परिदृश्य में बढ रहे साईबर धोखाधड़ी, नशे के दुष्प्रभावों, यातायात व सडक सुरक्षा के प्रति सजग करते हुये साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बतायी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *