उत्तरकाशी | अग्नि दुर्घटनाओ से बचाव एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र उत्तरकाशी की टीम द्वारा रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरीखेत (उत्तरकाशी) में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यक्रम आयोजित कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियां, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, पेट्रोल-डीजल तथा तेल से संबंधित आग पर नियंत्रण के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया । फायर सर्विस की टीम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। अस्पताल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच कर असपताल के स्टॉफ को अग्नि उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखने तथा पुराने/निष्क्रिय पड़े उपकरणों को समय से रिपलेस व अतिरिक्त अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित करने की हिदायतें दी गयी। अस्पताल परिसर में स्थापित कैमरों की स्थिति में सुधार हेतु भी आवश्यक सुझाव दिए गए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।
फायर की टीम द्वार पीजी कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्रों को पढाया गया अग्नि सुरक्षा का पाठ जिला महिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी का किया गया फायर सेफ्टी ऑडिट ।















Leave a Reply