धरासू पुलिस द्वारा गाली गलौच, छीना-झपटी व नबालिग से छेड-छाड के मामले मे 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी | माह फरवरी 2026 मे कोतवाली धरासू पर गाली गलौच, छीना-झपटी व नबालिग से छेड-छाड के मामले मे धारा 74, 76, 352 बी0एन0एस0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रकरण में कोतवाली धरासू पुलिस की टीम द्वारा विवेचना में अभियुक्त से धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील करने का प्रयास किया गया किन्तु अभियुक्त नोटिस की तामील से बचता रहा। घर पर नोटिस चस्पा करने के बावजूद भी अभियुक्त द्वारा नोटिस की शर्तो का पालन नही किया गया । नोटिस तामील व विवेचना में सहयोग न करने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु यालय से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त कर कोतवाली धरासू पुलिस की टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *