उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये पेंशनभोगी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की मीटिंग ली गयी । इस दौरान पु
लिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी पेंशनभोगियों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं पारिवारिक स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। मीटिंग के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पेंशन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। व पेंशनभोगियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर उपस्थित कुछ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के पेंशन कार्ड अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी पेंशनभोगियों के पेंशन कार्ड शीघ्रता से तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विभाग के प्रति अमूल्य योगदान रहा है तथा विभाग उनके हर सम्भव सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। तथा उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार व्यक्त किया गया।
सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनभोगियों कि पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा ली गई मीटिंग ।
















Leave a Reply