4 मासूमों को शिमला, रोहडू से सकुशल बरामद कर पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरे की मुस्कान ।

उत्तरकाशी | चौकी आराकोट, थाना मोरी पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि हमारे चार बच्चे, जिनकी उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष के बीच है घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं और वापस घर नहीं लौटे । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में घटना की संवेदनशीलता देखते हुये तत्काल मासूम बच्चों की बरामदगी हेतु SOG और मोरी पुलिस की सयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश करते हुये उक्त चारों मासूमों को थाना रोहड़ू, शिमला (हिमाचल प्रदेश) क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया । बरामदगी के उपरांत मासूमों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों द्वारा उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । पुलिस द्वारा परिजनों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जरुरी हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *