उत्तरकाशी | कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा CEIR Portal के माध्यम से करीब 4 लाख कीमत के 19 मोबाइल फोन को बरा
मद किया गया है। बरामद मोबाइल फोन को आज 11 मार्च 2026 पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया । एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि CEIR Portal के माध्यम से कई लोगों की मोबाईल गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिनकी रिकवरी के लिए हमारे यहां प्रत्येक थाना/साइबर स्टेशन पर टीमें नियुक्त हैं। आप भी अपने खोये मोबाईल फोन के सम्बन्ध में CEIR Portal पर शिकायत रजिस्टर्ड कर ट्रैस करवा सकते हैं। CEIR Portal पर शिकायत रजिस्टर्ड करने के लिये मोबाइल बिल, ID कार्ड, मिसिंग रिपोर्ट आदि कागजात जरुरी हैं । आम नागरिको को सचेत करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि आजकल बहुत सी आपराधिक घटनाएं मोबाइल के जरिए हो रही हैं, ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। भरोसेमंद दुकान से ही मोबाइल खरीदें। नया मोबाईल खरीदने पर उसका बिल एवं IMEI NO. अपने पास सुरक्षित रखें ।
इस दौरानपुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला एवं निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल भी मौजूद रहे।














Leave a Reply