उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस कार्यालय तथा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण कर कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मियों को आधुनिक समय में ऑनलाइन/डिजिटल कार्य प्रणाली से अपडेट रहने, कार्यालयों में दस्तावेजों, उपकरणों तथा सामग्रियों का व्यवस्थित रखरखाव, साफ सफाई तथा कार्यों को अध्यावधिक रखने के सम्बन्ध मे जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस कार्यालय के निरीक्षण में उनके द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा विभिन्न शाखाओं साइबर सेल, सत्यापन सेल, मीडिया सेल, डीसीआरबी, समन सेल, विशेष जाँच प्रकोष्ट, आरटीआई, महिला काउसलिंग सेल, आंकिक, प्रधान लिपिक, रिकार्ड रुम, हाईकोर्ट सेल, स्मैक सेल आदि में अभिलेखों, पत्रावलियों के रख-रखाव व पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन कर कार्यो की समीक्षा की गयी। कार्यालय में नियुक्त कर्मियों को ऑफिशियल कार्यों में गुणवत्ता लाने तथा निष्ठापूर्वक कार्य करने की हिदायत दी गयी। पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय चलाये जाने वाले विभिन्न अभियानों को गम्भीरता से लेकर सूचनाओं के आदान-प्रदान के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये । विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लेने व समय से निस्तारित करने, सत्यापन सेल को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन में तेजी तथा बाहरी देश/प्रान्तों के व्यक्तियों हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रेक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव को गम्भीरता से लेने तथा सत्यापन की प्रभावी कार्यवाही तथा आम नागरिकों मे सत्यापन के प्रति जागरुकता लाने के निर्देश दिये गये । पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान क्वाटर गार्द में गार्द की सलामी तथा मान-प्रणाम ग्रहण करने के उपरान्त लाइन कार्यालय, गणना, जीडी, कैश कार्यालय, मनोरजंन कक्ष, शस्त्रागार, सीएसडी कैन्टीन, व्यायाम शाला, स्टोर, सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्र, नेफिस, शिकायत प्रकोष्ट, परिवहन शाखा, एएचटीयू तथा जिला नियन्त्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया । भोजनालय का निरीक्षण के दौरान मैस में उच्च गुणवत्ता का भोजन बनाने के साथ साफ सफाई, बर्तनों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रूप में रखने तथा मैस में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा साफ सुथरे परिधान पहनकर, स्वच्छता के साथ भोजन तैयार करने के निर्देश दिये गये । स्टोर मे समान तथा उपकरणों के उचित रखरखाव के साथ आपदा उपकरणों को हर समय चालू एवं तैयारी हालात मे रखने हेतु निर्देशित किया गया । परिवहन शाखा में वाहनों को उचित मेंटेनेंस के साथ रखने की हिदायत दी गयी ।
जिला नियंत्रण कक्ष, डायल 112 तथा सीसीटीवी मॉर्डन कंट्रोल रुम का निरीक्षण करते हुये सुचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, रिस्पॉन्स समय को कम करने तथा सीसीटीवी के प्रभावी क्रियान्वयन व कैमरों को क्रियाशील दशा में रखने की हिदायत दी गयी । यातायात तथा चारधाम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा उपनिरीक्षक यातायात को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रुटीन चैकिंग अभियान के साथ आगामी चारधाम यात्रा के मध्यनजर यात्रा मार्गों पर संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक साइन बोर्ड/चेतावनी बोर्ड लगाने तथा आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समय से पूरा करने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक प्रमोद उनियाल, दीपक नौटियाल, आशुलिपिक कैलाश शाह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
















Leave a Reply