उत्तरकाशी | आमजन को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है | प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में चौकी बंचौरा पुलिस टीम द्वारा उद्खोला गांव में जाकर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया, ग्रामीणो को गांव के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करने की अपील की गयी। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुये सभी को अनजान लोगों/फोन कॉल पर किसी के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, किसी को अपना ओटीपी न देने के साथ ही डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया, किसी भी वित्तीय साइबर की घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की हिदायत दी गई।सुरक्षा के दृष्टिगत बाहर से आकर गांव में मजदूरी का कार्य करने वाले लोगों के पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से करने की हिदायत दी गयी ।
धरासू पुलिस ने जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरुक |















Leave a Reply