पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्ति के शत् प्रतिशत सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया |

उत्तरकाशी | उत्तराखण्ड पुलिस के “Operation CrackDown Verification Drive” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्ति के शत् प्रतिशत सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर सत्यापन किये जा रहे हैं, साथ ही आम नागरिकों को पुलिस सत्यापन की महत्ता के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है।

▪️ सत्यापन अभियान हेतु *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर पुलिस, अभिसूचना व एसओजी की विशेष पुलिस टीमें गठित की गयी हैं।

▪️ अभियान के तहत होटल, धर्मशालाओं, होम स्टे, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, पीजी, किराए के मकान, कोचिंग सेंटर, कन्सट्रक्टेड एरिया(परियोजनान्तर्गत/व्यवसायिक/कम्पनी), निजी संस्थानों तथा श्रमिक, व्यवसायिक, रेहडी-ठेली, फड़-फेडी, कबाडी, झुग्गी झोपडी जहां पर ज्यादा संख्या में बाहरी प्रान्तों के व्यक्ति रह रहे हों को चिह्नित कर सत्यापन किये जा रहे हैं।

▪️ सत्यापन अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान करना तथा उन पर भौतिक व तकनीकी/सर्विलांस के माध्यम निगरानी, अपराधिक/असामाजिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश के साथ आमजनता व समाज मे पुलिस सत्यापन के प्रति जागरुकता बढाना है।

▪️ मकान मालिक, ठेकेदार, होटल व्यवसायी तथा अन्य संस्थान के संचालकों से अपील है कि अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस के सहयोगी बनें। अपने यहाँ रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। आपकी सजगता व भागीदारी किसी बडी घटना/अनहोनी को टाल सकती है। आगे चलकर किसी प्रकार की अप्रिय घटना में बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता आपके लिये मुसीबत बन सकती है।

▪️ पुलिस सत्यापन के सम्बन्ध मे यदि आम नागरिक के कोई सुझाव/ फीडबैक हों तो पुलिस कन्ट्रोल रुम उत्तरकाशी- 9411112976 पर साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *