उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशानिर्देशन में संचालित “36 वें सड़क सुरक्षा” माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी के सहयोग से जय काशी विश्वनाथ टैक्सी यूनियन, ज्ञानसू उत्तरकाशी में मेडिकल परीक्षण शिविर आयोजित कर वाहन चालकों का नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से आयी विशेषज्ञ टीम द्वारा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, दृष्टि, बीपी व शुगर को चेक किया गया। नेत्र रोग, आँख, कान में सामान्य इन्फेक्शन के साथ स्वास्थ संबन्धी अन्य समस्या/बीमारियों तथा बचाव एवं सावधानियों की जानकारियां दी गयी । परीक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रही प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला द्वारा शिविर में उपस्थित वाहन चालकों सडक सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुये रोड सेफ्टी हेतु चालकों का शारीरिक तथा मानसिक रुप से स्वस्थ होना बेहद जरुरी बताया गया। उन्होने बताया कि चालक की दृष्टि, श्रवण क्षमता और मानसिक स्थिति का परीक्षण हेतु आज यह मेडिकल शिविर लगाया गया है, जिसका उद्देश्य वाहन चालकों के मेडिकल चैकअप के साथ सडक सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है । इस अवसर पर उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफा द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों, सीट बेल्ट, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, नो पार्किंग, बिना हेलमेट, तीन सवारी आदि की व्यापक जानकारी देकर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के प्रति जागरुक किया गया । स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय से आयी मेडिकल टीम, उ0नि0 जगत सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे ।
यातायात पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण शिविर आयोजित कर वाहन चालकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण ।














Leave a Reply