साइबर ठगी से बचाये 40 हजार, कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने साध्वी की धनराशि वापस लौटाई ।

उत्तरकाशी | अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर एक्सीडेन्ट होने तथा इलाज हेतु मदद के नाम पर साध्वी के साथ किये गये 40,000 रु0 की धोखाधडी के मामले में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये साध्वी के पैसे वापस लौटाये गये है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सभी थाना प्रभारी/विवचकों को धोखाधड़ी से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुये उनमें त्वरित प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं । पूर्व में साध्वी के साथ हुयी 40,000 रुपये/ की साईबर धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था । कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा उक्त मामले में साइबर सैल उत्तरकाशी के सहयोग/ तकनीकी सहायता लेते हुये धोखाधड़ी हुये 40 हजार की शत्-प्रतिशत धनराशि बरामद कर कल 6 फरवरी 2026 को पीडिता को वापस करवायी गयी है । उत्तरकाशी पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि किसी भी प्रकार के लॉटरी/इनाम/गेम जीतने/मदद आदि के नाम पर दिये गये बहकावे में न आएं। यह साइबर ठगों की एक की धोखाधड़ी की एक चाल होती है, किसी भी लालच भरे ऑफर/कॉल पर प्रतिउत्तर न दें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *