उत्तरकाशी | महाकुम्भ-2025, प्रयागराज तथा हर्षिल, धराली आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तरकाशी पुलिस दूरसंचार शाखा के 3 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित हुये हैं। महाकुम्भ-2025, प्रयागराज के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस दूरसंचार, उत्तरकाशी में नियुक्त मुख्य आरक्षी ललित प्रसाद व देव मेहरा को उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । वहीं माह अगस्त 2025 मे उत्तरकाशी के हर्षिल धराली आपदा के दौरान रेस्क्यू अभियान में पुलिस वॉयरलेस डिजिटल नेटवर्क/फ्रीक्वेन्सी के माध्यम से विभिन्न आपदा दलों व एजेन्सियों के मध्य बेहतर समनव्य स्थापित करने हेतु निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार को पुलिस महानिरीक्षक(पुलिस दूरसंचार, उत्तराखण्ड) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सम्मानित होने वाले सभी अधिकारी/कर्मियों को शुभकामना देते हुये हौसला अफजाई की गयी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार भी मौजूद रहे ।
प्रयागराज महाकुम्भ-2025 तथा हर्षिल, धराली आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस दूरसंचार के 3 अधिकारी एवं कर्मी हुये सम्म्नानित ।














Leave a Reply