मौसम के करवट लेते ही यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित उत्तरकाशी के ऊचांई वाले पर्यटक स्थलों खरसाली(खुशीमट्ठ), जानकीचट्टी, सांकरी, हरकीदून, राडीटॉप, सुक्कीटॉप, हर्षिल घाटी आदि पर हिमपात जारी है ।

उत्तरकाशी | मौसम के करट लेते ही यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित उत्तरकाशी के ऊचांई वाले पर्यटक स्थलों खरसाली(खुशीमट्ठ), जानकीचट्टी, सांकरी, हरकीदून, राडीटॉप, सुक्कीटॉप, हर्षिल घाटी आदि पर हिमपात जारी है । यदि आप ऐसे लुभावने एवं आकर्षक पर्यटक स्थानों पर घूमने-फिरने तथा बर्फवारी का लुत्फ उठाने की योजना बना रहे हैं, तो इस दौरान सावधानी जरुर बरतें। जोश में, होश न खोएं। बर्फवारी वाले स्थानों पर इन बातों का विशेष ध्यान रखें

▪️ बर्फवारी वाले स्थानों पर वाहन सावधानी पूर्वक व धीमी गति में चलाएं।
▪️ वाहन की फिटनेस चैक करने के उपरान्त ही ऐसे स्थानों पर जाएं, अतिरिक्त स्टैपनी एवं टूलकिट साथ रखें।
▪️ पर्याप्त गर्म व ऊनी वस्त्र साथ रखें।
▪️यदि आप ऐसे स्थानों पर नाईट स्टे के लिए जा रहें हैं तो वहां पर अपने लिए होटल /रुम की व्यवस्था पहले से ही कर लें।
▪️ किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा डायल-112 /पुलिस कंट्रोल रुम-9411112976 पर कॉल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *