यातायात पुलिस, परिवहन एवं रेडक्रॉस की टीम द्वारा माघ मेले में लोगों को दी गयी यातायात नियमों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी |

उत्तरकाशी | यातायात नियमों तथा सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन चलाये जा रहे “36वें सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत लगातार जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये रहें हैं । एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल एवं रेडक्रॉस सोसायटी उत्तरकाशी के चेयरमेन एम0पी0 जोशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस एआरटीओ एवं रेडक्रॉस की टीम द्वारा रामलीला मैदान उत्तरकाशी में चल रहे माघ मेला(बाडाहाट कू थौलू) में मेलार्थियों, वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी देकर जागरुक किया गया । रेडक्रॉस की टीम द्वारा उपस्थित लोगों को वाहन सावधानी पूर्वक ढंग से चलाने, अपने साथ-साथ रोड पर अन्य लोगों तथा बेजुबान मवेशियों का ख्याल रखने हेतु जागरुक किया गया। डेमोसट्रेशन देकर प्राथमिक उपचार की जानकारी तथा सावधानियां बतायी गयी । यातायात व एआरटीओं की टीम द्वारा लोगों को सडक सुरक्षा के प्रति सजग करते हुये शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, तीन सवारी आदि यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जागरुक कर रोड सेफ्टी से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये तथा गुड सेमेरिटन की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद हेतु प्रोत्साहित कर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का महत्व बताया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *