उत्तरकाशी | एसपी उत्तरकाशी द्वारा फायर स्टेशन लदाडी के समीप निर्माधीन कॉन्फ्रेसिंग हॉल के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। पुलिस विभाग द्वारा भारत के नये कानून यथा भारतीय न्याय संहिता भरतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम आदि के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु फायर स्टेशन लदाडी के समीप वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल तथा इंवेस्टीगेशन कक्ष का निर्माण करवाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा कॉन्फ्रेसिंग हॉल हेतु चल रहे निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था तथा ठेकेदारों को निर्माण कार्यों तेजी के साथ अच्छी व उच्च गुणवता की सामग्री उपयोग करने के निर्देश दिये गये। कार्यों की उचित निगरानी तथा पत्राचार के सम्बन्ध मे पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार निरीक्षक दुरसंचार सचिन कुमार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, लिपिक(भवन) रणजीत नेगी एवं कार्यदायी संस्था के ठेकेदार मौजूद रहे ।
SP उत्तरकाशी द्वारा लिया गया कॉन्फ्रेसिंग हॉल के निर्माण कार्यों का जायजा ।















Leave a Reply