एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण गणतन्त्र दिवस की परेड को आकर्षक एवं भव्य बनाने के दिये निर्देश ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में साप्ताहिक परेड/गणतन्त्र दिवस के पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण कर जवानों की हौसला-अफजाई की गयी। परेड में सम्मिलित जवानों को स्वस्थ/स्वच्छ टर्नआउट, उच्च कोटि के अनुशासन के साथ ड्रिल व कवायदों के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये । गणतन्त्र दिवस की परेड भव्य एवं गौरवशाली बनाने के लिये जवानों को पूर्ण मनोयोग के साथ ड्रिल का अभ्यास तथा कवायद करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा बताया गया की गणतन्त्र दिवस राष्ट्र के लिये गर्व व गौरव का क्षण है, हम सभी को इसके आकर्षण एवं भव्यता हेतु संपूर्ण मनोबल व जोश के साथ कार्य करना है । इस दौरान *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *