अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, NDPS Act में मामला पंजीकृत |

उत्तरकाशी । जनपद उत्तरकाशी की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक, सरिता डोबाल द्वारा चार्जभार ग्रहण करते ही सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/एसओजी0 टीम को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नशा तस्करों को चिन्हित करते हुये उनकी धर-पकड़ की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट उत्तरकाशी सुरेन्द्र सिह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाकर जाल बुनते हुये दिनांक 30 नवम्बर 2024 की रात्रि को धरासू उत्तरकाशी मार्ग पर पुराना थाना के पास से हरिओम भट्ट नाम के युवक को 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तस्कर स्मैक को देहरादून से खरीदकर उत्तरकाशी में मुनाफे के लिए बेचने की फिराक में था। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त- हरिओम भट्ट पुत्र कुशलानन्द भट्ट निवासी बिरला गली उत्तरकाशी थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र- 26 वर्ष।

बरामद माल- 6.11 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रु0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *