एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस लाईन में परेड/लाईन परिसर का निरीक्षण कर दिये जरुरी निर्देश |

उत्तरकाशी | पुलिस जवानों के शारीरिक/मानसिक स्वास्थ्य तथा एकता/अनुशासन बनाये रखने हेतु पुलिस लाईन ज्ञानसू, उत्तराकाशी मे आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। जवानों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवायी गयी। परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं, भोजनालय, नैफिस कार्यालय, बैरिक, सीपीसी कैंटीन, गेस्ट हाऊस, क्वार्टर गार्द, पुलिस कंट्रोल रुम, सीसीटीवी, डायल 112, स्टोर, मनोरंजन कक्ष, परिवाहन शाखा, जिम आदि का निरीक्षण कर पत्रावलियों व कार्यों की समीक्षा की गयी। पत्रावलियों तथा अभिलेखों के मेन्टेनेन्स के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश एवं हिदायते दी गयी। गार्द/सुरक्षा ड्यूटी के सम्बन्ध में सभी गार्द कमाण्डरों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। अच्छा खाना बनाने पर भोजनालय मे नियुक्त अनुचर किशन लाल को नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस फैमिली क्वार्टर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशीजनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार एवं अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *