उत्तरकाशी । ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में अवैध नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। मोरी पुलिस की टीम द्वारा 1 किलो से अधिक चरस के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस
उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुए मोरी, देई झूला पुल के पास सूखा खड्ड से जयसिंह नाम के एक व्यक्ति को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1.012 किग्रा0 चरस बरामद की गयी है। अभियुक्त चरस को स्वयं तैयार कर मुनाफे के लिए देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था । चरस की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त- जयसिंह पुत्र सिल्लीराम निवासी ग्राम मसरी थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 47 वर्ष।
बरामद माल- 1 किलो 12 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500रु0/ का नकद पारितोषिक दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस को एक्टिव मोड़ पर रखा गया है, नशे के धन्धे में लिफ्त लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा, नशा तस्करों कड़ा से कड़ा एक्शन लिया जायेगा ।















Leave a Reply