उत्तरकाशी । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी
के निर्देशन में अपराध तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार चैकिंग अभियान चला रही है, प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल के नेतृत्व में थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान छोटी नागणी के पास से एक व्यक्ति को 5 पेटी 8 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ( रॉयल स्टेग व्हिस्की चंडीगढ मार्का) तथा 2 पेटी बीयर (रॉकवर्ग प्रीमीयम ) के साथ गिरफ्तार कर व्यक्ति के विरुद्ध थाना धरासू में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । वहीं कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुये उत्तरकाशी, ज्ञानसू साल्ड बैण्ड के पास से एक व्यक्ति को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (इंप्रीयल ब्लू) के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि बडकोट पुलिस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गडोली के पास से एक व्यक्ति को 9 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
विवरण बरामद माल- 7 पेटी अंग्रेजी शराब, 02 पेट्टी बीयर तथा 9 लीटर कच्ची शराब कीमत करीब 90 हजार रु0















Leave a Reply